• Sat. Apr 18th, 2026

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया, झारखंड सरकार से भी लागू करने की अपील,शशांक गांगुली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर: केंद्र सरकार ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है।
इस निर्णय के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शशांक गांगुली ने इस फैसले का स्वागत करते हुए झारखंड सरकार से भी जल्द इसी प्रकार की बढ़ोतरी लागू करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए राज्य कर्मचारियों को भी राहत मिलनी चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का असर भविष्य में लागू होने वाले 8वां वेतन आयोग पर पड़ेगा, जिससे कर्मचारियों के बेसिक वेतन में वृद्धि की संभावना बनेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *