
आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में सुरक्षित शनिवार गतिविधि के साथ – साथ कला गतिविधि आयोजित किया गया। सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विषय रखा गया था,लू से बचाव, साथ में इसी विषय पर छात्राओं को चित्र व पोस्टर सृजन के लिए प्रेरित किया गया। तकरीबन 25 छात्राओं ने अपने अनुभव व समझ को,सौंदर्य दर्शन के साथ विषय के प्रसांगिकता को प्राथमिकता देते हुए चित्र सृजित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने छात्राओं के बीच संबोधित करते हुए कहा विद्यालय गतिविधियां छात्र जीवन का हिस्सा होता है। इस समय गर्मी लू का समय चल रहा है, इस तरह के आयोजन से छात्राओं में जागरूकता आता है। निश्चित रूप से छात्राओं द्वारा रचित सृजित चित्र उनके कलात्मक समझ को प्रदर्शित करता है।

वहीं संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन क्रम में,छात्राओं द्वारा सृजित चित्र व पोस्टर पर उनके कलात्मक को लेकर गहरी बातें कही। श्री प्रमोद कुमार ने लू पर बचाव के तरह तरह के उपाय को बड़ा मौलिक अंदाज में छात्राओं के बीच रखा। संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी, गणित शिक्षक सुकेश कुमार अपने संबोधन क्रम में विद्यालय गतिविधि और कला के सारगर्भित पक्ष को रखा।
चित्रों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों ने आने वाले समय को छात्राओं के भविष्य के लिए बेहतर पल व सृजनात्मक समझ से जोड़ा। सुरक्षित शनिवार विषय को लेकर हमेशा विद्यालय में कलात्मक गतिविधियां आयोजित होते रहती है। कला शिक्षक रौशन राय ने पुरे कला गतिविधि को संयोजित किया था। अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि चित्रों की अपनी भाषा होती है, जो छात्राओं के आंतरिक वेदना को चित्र धरातल पर लाती है।
ज्यादातर चित्रों में सापाट रंगों का प्रयोग हुआ है,बाल मनोविज्ञान बाल कला में रंग रोगन सपाट होने से रंग की प्रसांगिकता बढ़ जाता है। वहीं कुछ छात्राओं ने निबंध लेखन में हिस्सा ले सुरक्षित शनिवार के गतिविधि प्रसांगिकता से जोड़ शिक्षकों के मन मस्तिष्क को आकर्षित किया। कला कार्यशाला में
भाग लेने वाली मुख्य छात्राएं किरण कुमारी, रोजी खातून, आयूषी राज, रागिनी वर्मा,सुरूचि कुमारी, सुमन कुमारी, काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी, गुड़िया कुमारी, सिद्धि कुमारी, आरती कुमारी,प्रिंसी कुमारी, खुशी कुमारी,आशी कुमारी, आयूषी राज, अंशू कुमारी, खुशबू कुमारी, गुलशन कुमारी आदि।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
