• Sat. Nov 14th, 2026

छठ के लोकगीतों में बसती है हर मां के दिल की कहानी, संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना 

admin's avatar

Byadmin

Nov 14, 2026
crescent ad

 

पुटकी:- लोक आस्था छठ महापर्व चार दिवसीय का शनिवार को खरना से शुभारंभ हुआ।छठ व्रती रीमा देवी बताती है कि छठ पर्व केवल सूर्यदेव की उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि मां के त्याग, तपस्या, ममता और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस महापर्व के पारंपरिक लोकगीतों में एक मां के दिल की भावनाएं, संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाएं समाहित हैं। छठ घाटों पर गूंजते मधुर लोकगीतों में छठी मैया की महिमा के साथ मां की अनकही भावनाएं भी जीवंत हो उठती हैं।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भविष्य पुराण में नागकन्या और सुकन्या से जुड़ी व्रत कथा का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि सुकन्या के व्रत से च्यवन ऋषि को स्वास्थ्य लाभ हुआ था। वहीं, महाभारत की कथा के अनुसार, द्रौपदी ने भी पांडवों की सुख-समृद्धि के लिए सूर्य उपासना की थी।छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता और एकता है। इस पर्व में घाटों पर जाति-धर्म, अमीरी-गरीबी का भेद मिट जाता है। हर वर्ग के लोग एक साथ अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।

घरों से लेकर घाटों तक गूंजने वाले पारंपरिक लोकगीत हमारी लोकसंस्कृति, विरासत और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।दरअसल, छठ के गीतों में केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि एक मां का प्रेम, परिवार के प्रति समर्पण और अपनों के मंगलमय जीवन का सपना छिपा होता है। यही वजह है कि छठ महापर्व आस्था के साथ-साथ ममता, सामाजिक एकता और पारिवारिक खुशहाली


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *