• Thu. Aug 20th, 2026

Adityapur : हरिओमनगर में दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन आज,नई कार्यकारिणी का गठन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, माँ भवानी यूथ क्लब, 6 एलएफ हरिओमनगर, आदित्यपुर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर गुरुवार को पूजा मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी संपूर्ण वैदिक परंपरा के अनुरूप दिव्य एवं भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के मुख्य संस्थापक एवं कांग्रेस नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरेंद्र तिवारी को चेयरमैन, बीरेंद्र यादव को सह-चेयरमैन, रवि प्रकाश ओझा को मुख्य संयोजक तथा प्रभुनाथ प्रसाद को संयोजक बनाया गया।
प्रवीण कुमार पांडेय को लाइसेंसी सह उपाध्यक्ष एवं सुभाष चंद्र बोस को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विभिन्न पदों पर महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कानूनी सलाहकार के रूप में कई सदस्यों को मनोनीत किया गया। समिति अध्यक्ष अम्बुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार 21 अगस्त को पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *