• Thu. Aug 20th, 2026

Adityapur : देव प्रकाश देवता बने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,डीलरो में उत्साह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, झारखंड द्वारा संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरायकेला के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े प्रतिनिधि देव प्रकाश देवता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रमाण पत्र के माध्यम से उनके मनोनयन की औपचारिक घोषणा की गई।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि देव प्रकाश देवता अपने अनुभव, निष्ठा और समर्पण के बल पर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा फेयर प्राइस शॉप डीलरों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनके मनोनयन से जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों के हितों की आवाज को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर देव प्रकाश देवता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा राशन डीलरों की समस्याओं,
अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के डीलरों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *