• Sat. Nov 7th, 2026

चंपाई सोरेन ने फीता काटकर किया मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब के काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  :  श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से हरिओम नगर, आदित्यपुर स्थित 6 एलएफ मैदान में निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार की रात किया गया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फीता काटकर विधिवत रूप से पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को पूजा की शुभकामनाएं दीं। कमिटी की ओर से बताया गया कि रविवार की मध्य रात्रि पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जाएगी।
उद्घाटन समारोह को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने भोजपुरी भजनों की आकर्षक प्रस्तुति देकर भक्तिमय माहौल बना दिया। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमते नजर आए।
मौके पर डॉ. जेएन दास, चंचल गोस्वामी, बबलू सोरेन, शानू सिंह, बबलू सिंह, अमरनाथ ठाकुर, संजय शर्मा एवं नीरू सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *