• Wed. Apr 15th, 2026

Adityapur : गायत्री शिक्षा निकेतन का शत-प्रतिशत रिजल्ट, अबिधा पॉल बनी स्कूल टॉपर, कशीश को दूसरा वा नूपुर को मिला तीसरा स्थान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आदित्यपुर-02 स्थित मार्ग संख्या-04 के गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
इस वर्ष परीक्षा में कुल 231 छात्रों ने भाग लिया था और सभी छात्र सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अबिधा पॉल स्कूल टॉपर बनीं। वहीं 94 प्रतिशत अंक के साथ कशिश श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान और 91 प्रतिशत अंक हासिल कर नूपुर मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की अधिष्ठात्री श्रीमती गायत्री देवी एवं चेयरमेन इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टॉपर अबिधा पॉल के पिता तपस पॉल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। अबिधा आगे विज्ञान विषय से पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कशिश श्रीवास्तव कॉमर्स लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य रखती हैं, जबकि नूपुर मिश्रा विज्ञान से पढ़ाई कर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *