

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना में श्री अरुण कुमार सक्सेना ने परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से परियोजना में नेतृत्व की नई ऊर्जा एवं दूरदर्शी सोच का संचार हुआ है, जिससे सुरक्षित, सतत एवं उच्च प्रदर्शन वाले खनन कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की अपेक्षा है।
श्री सक्सेना एक अनुभवी एवं कर्मठ अधिकारी हैं, जिनके पास 30 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने 13 मार्च 1993 को एनटीपीसी में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। वे विद्युत अभियंत्रण में बी.टेक हैं तथा प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक और आईपीएमए लेवल-डी प्रोफेशनल भी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संचालन, ईंधन प्रबंधन प्रणाली एवं ऊर्जा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता अर्जित की है। उन्होंने कोरबा, ऊंचाहार, रायपुर तथा बादम जैसे प्रमुख परियोजना स्थलों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाई हैं।
एनटीपीसी केरेडारी, सीएसआर एवं सामुदायिक विकास की अपनी विभिन्न पहलों के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का उद्देश्य केवल खनन कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में समृद्धि, खुशहाली एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना भी है।
सतत एवं सुरक्षित खनन के क्षेत्र में एनटीपीसी केरेडारी निरंतर नवाचार एवं सुधार की दिशा में अग्रसर है। आधुनिक तकनीकों का उपयोग तथा उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
एनटीपीसी केरेडारी का विश्वास है कि वह केवल कोयला उत्पादन नहीं करता, बल्कि सपनों, आकांक्षाओं एवं क्षेत्रीय विकास को भी साकार करता है। श्री अरुण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में यह संकल्प और अधिक सशक्त होगा तथा परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
