• Thu. Apr 16th, 2026

कुल्टी – मिट्टी के समानों को अंतिम रूप देने में जुटे कुम्हार

admin's avatar

Byadmin

Oct 17, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी दीपावली को लेकर विभिन्न प्रकार के दीप तथा मिट्टी के समानों को अंतिम रूप देने में कुम्हार जुटे हुए है । इस संबंध में एलसी मोड कुम्हार पाड़ा के रहने वाले जितेन्द्र पंडित ने शुक्रवार को बताया कि दीपावली आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है । इसलिए वे अपने परिवार के साथ दीपक तथा अन्य मिट्टी के समानों को बनाने में जुटे हुए है । कारण कि इस वर्ष वर्षा ने भी मानो अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया था । जिस कारण दुर्गा पूजा में भी वर्षा हुई । खुला हुआ मौसम तथा धूप कम निकला । जिससे तैयारियां करने में कुम्हार थोड़े पिछड़ गए है ।

अब जाकर मौसम पूरी तरह से खुला है । तब मिट्टी के दिए को सुखाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि यह व्यापार उनका पुस्तैनी व्यापार है । इसलिए इस काम का संबंध केवल भरण पोषण तक ही सीमित नहीं बल्कि यह उनके हृदय में समावेशीत है । क्योंकि उनके पूर्वजों ने भी यही काम किया । उन्होंने बताया कि यह हमारे लिए बड़े हो गौरव की बात है कि हमारे बनाए हुए दीपक से लोगो के घर आंगन रोशन होते है तथा देवी देवताओं की आरती उतारकर रखा जाता है । जो सुनने मात्र से ही रोम रोम पुलकित हो जाता है ।

उन्होंने निवेदन करते हुए कहा की आधुनिकता के इस दौर में लोग इन दियों को कहीं ना कहीं भूलते जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि भले ही लोग कितने भी विकसित क्यों ना हो जाए ।

लेकिन जो काम इन मिट्टी के दियो से होगा वह काम बिजली के रंग बिरंगी लाइटों से नहीं होगा ।इसलिए उन्होंने कहा कि लोगों को अपने विरासत को नहीं भूलना चाहिए और जो काम जैसे होते आया है उस काम को वैसे ही करना चाहिए तभी जाकर संपूर्ण विकास के क्षेत्र में पहला कदम बढ़ेगा ।

क्योंकि इन्हीं दीपकों के भरोसे किसी का परिवार किसी की मेहनत और किसी की खुशियां आस लगाए बैठी रहती है । उन्होंने कहा कि बाजार आरंभ होने वाला है और उन्हें आशा है कि इस वर्ष भी बाजार से मुनाफा अच्छा मिलेगा और लोग मिट्टी की दीपकों की पूरे मन से खरीदारी करेंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *