• Wed. Nov 25th, 2026

कुनामी सोहराय के अवसर पर भुरसा गांव में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

 

राजनगर: 25 नवंबर 2026 को कुनामी सोहराय (वंदना पर्व) के पावन अवसर पर राजनगर प्रखंड के बीजाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम भुरसा में NALSA, JHALSA एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), सरायकेला-खरसावां के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बच्चों के अधिकारों, बाल सुरक्षा एवं बाल शोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों को बच्चों के सुरक्षित भविष्य और उनके अधिकारों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में DLSA सरायकेला के सचिव श्री तौसिफ मिराज ने सुरक्षित बचपन अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, बाल मजदूरी, बाल शोषण, हिंसा एवं उत्पीड़न से बचाव तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा प्राप्त करने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण एवं हिंसा से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी बच्चों के साथ शोषण, उत्पीड़न या उनके अधिकारों का हनन होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं तथा बच्चों को न्याय एवं उचित सहायता दिलाने में सहयोग करें।

 

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि सुरक्षित बचपन ही बेहतर समाज और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कुनामी सोहराय जैसे पारंपरिक पर्व के अवसर पर आयोजित यह आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीणों ने बाल संरक्षण एवं विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *