
झारखंड विधानसभा के सदन में सिंदरी के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो जी ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए आदिवासी, गरीब, दलित एवं विस्थापित परिवारों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया।
विधायक श्री चन्द्रदेव महतो जी ने सदन का ध्यान उन वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों की ओर आकृष्ट किया, जिनके सामने SIR की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाया।

लोकतंत्र में हर नागरिक का मताधिकार बेहद महत्वपूर्ण है। विशेषकर आदिवासी, गरीब, दलित एवं विस्थापित परिवारों का कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए, इस विषय को लेकर विधायक चन्द्रदेव महतो जी ने सदन में अपनी बात रखी।

जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक जारी रहेगी।
सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए विधायक चन्द्रदेव महतो जी की यह पहल सराहनीय है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
