• Tue. Jul 21st, 2026

Saraikela : दिव्यांग बच्चों हेतु सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 21, 2026
crescent ad
सरायकेला : समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में पूर्व में चिन्हित कुल 24 दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड (श्रवण यंत्र), स्मार्ट केन, विशेष जूते एवं बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समावेशी जिला प्रभारी श्री रघुवर तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे उपकरण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री दिनेश दंडपात ने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को समान अवसर प्रदान करना है। सहायक उपकरणों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, आवागमन एवं दैनिक गतिविधियां सुगम होंगी और वे बेहतर तरीके से अपनी क्षमता का विकास कर सकेंगे।
एलिम्को के विशेषज्ञ पीएंडओ सोनी कुमारी, ऑडियोलॉजिस्ट राम कुमार सिंह, पीएंडओ ऋतिक गुप्ता एवं लवकुश ने सभी दिव्यांग बच्चों को उपकरणों की सही फिटिंग कराई तथा उनके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोना जेना, एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, एमआईएस राहुल घोष, एंट्री ऑपरेटर सुनील गोप, रिसोर्स शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा की सहायक शिक्षिका सीमा महतो, सीनी टाटा ट्रस्ट की प्रतिनिधि सरिता लोहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *