
चाईबासा, 21 जुलाई। स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में झारखंड जोन-1 के अंतर्गत संकुल स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। मेजबान विद्यालय द्वारा योग, शतरंज, तीरंदाजी तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओ.पी. मिश्रा ने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन जिलों के प्रतिभागियों का संगम है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के कुल दस संकुलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। डीएवी स्पोर्ट्स के अंतर्गत सर्वप्रथम संकुल स्तरीय, उसके बाद राज्य स्तरीय तथा अंततः राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि समय के साथ प्रत्येक खेल में सकारात्मक बदलाव आए हैं और खिलाड़ियों को बदलती तकनीकों के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए।
मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. एम एम सिंह ने वैश्विक परिदृश्य में खेलों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना तथा व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं।
इस अवसर पर समाज सेवी सुरेश प्रसाद सिंह,अभिषेक दोदराजका, विक्रम खिरवाल तथा पर्यवेक्षक के रूप में डीएवी चिरिया के प्राचार्य डी.के. पाणिनी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका बसंत खंडेलवाल, सुनील प्रजापति, सुशील पूर्ति, अर्जुन महाकुड़ सहित अन्य विशेषज्ञों ने निभाई।
गौरतलब है कि बिष्टुपुर, एनआईटी, चाईबासा, झींकपानी, नोवामुंडी, चिरिया तथा बहरागोड़ा समेत कुल 7 डीएवी विद्यालयों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए प्राचार्य ओ.पी. मिश्रा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और स्वस्थ जीवन का आधार हैं।
इसी उद्देश्य से विद्यालय में संकुल स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च-पास्ट, समूहगान तथा योग प्रदर्शन प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुधा सिंह एवं ईशिका कुमारी ने किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
