• Fri. Jul 3rd, 2026

Adityapur : कांग्रेस का दावा: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA की जमशेदपुर आदित्यपुर बंदी पूरी तरह विफल, बैध संजय

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता वैद्य संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दावा किया है कि बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार में हुए विवाद के दौरान हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आज एनडीए द्वारा जमशेदपुर बंदी पूरी तरह विफल रही।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला और बाजार, यातायात तथा जनजीवन सामान्य रूप से संचालित होते रहे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के कारण बंद समर्थकों की एक नहीं चली और आम जनता ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतक हिमांशु सिंह के परिवार के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में निष्पक्ष जांच और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है तथा सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षकों का तबादला भी किया गया है।
वैद्य संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर मृतक की पत्नी को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने के लिए प्रस्ताव पत्र भी सौंप दिया है। इसके बावजूद भाजपा इस संवेदनशील मामले पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझ रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *