
आदित्यपुर। कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सरायकेला में जिलाध्यक्ष राज बगची की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव प्रकाश कुमार राजू ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों द्वारा बीएलए (BLA) की नियुक्ति की समीक्षा की गई तथा जहां नियुक्ति नहीं हुई है, वहां प्रभारी नियुक्त करने पर सहमति बनी। साथ ही प्रखंड स्तर पर बीएलए के प्रशिक्षण की तिथि अगली बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया।पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
शेष बचे बीएलए की नियुक्ति के लिए प्रखंड और नगर स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, जिला कांग्रेस कमेटी का बैंक खाता खुलवाने तथा जिला मुख्यालय सरायकेला में कार्यालय हेतु जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके अलावा जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने और प्रखंड मुख्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न प्रकोष्ठों में खाली पड़े जिलाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति कराने पर भी सहमति बनी।
बैठक के दौरान गम्हरिया के सौरव कुमार ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रवेक्षक रामाश्रय प्रसाद ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर एल.बी. सिंह, जिपा लाल मुंडा, जगदीश नारायण चौबे, सू कुमार गोराई, खिरोद सरदार, संगीता प्रधान, पी.के. मिश्रा, मनमन सिंह, तसलीमा मलिक, कमल नमन, रिजवान खान, मुकेश चौधरी, संतोष सिंह,शानूर रहमान,वैद्य संजय कुमार, जिला प्रवक्ता राजाराम पारिया सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
