
रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा में आज हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भव्य मारुति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में लगभग 11,000 महिलाओं और पुरुषों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र श्रद्धा और आस्था के माहौल में डूब गया।महायज्ञ की शुरुआत पवित्र जलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत जल लेकर की गई।

मान्यता है कि इस स्थान पर स्वयं बाबा ने नदी को फाड़कर प्रकट हुए थे, जिससे इस स्थल की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यज्ञ में सहभागिता की।इस अवसर पर हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता ओम शंकर गुप्ता भी मौजूद रहे।

उन्होंने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी आस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और अपने धर्म के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दिया कि समाज में धार्मिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों का विश्वास आज भी अटूट है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
