• Thu. Oct 1st, 2026

Saraikela : चौका-कांड्रा में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के खिलाफ विशेष जांच अभियान, 35 दुकानों की जांच

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2026
crescent ad
सरायकेला। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चौका और कांड्रा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 35 दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिला परामर्शी, एनटीसीपी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करें तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें।
टीम ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी का अनुपालन सुनिश्चित करने और बिना चेतावनी वाले उत्पादों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। वहीं होटल एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को “धूम्रपान निषेध क्षेत्र” संबंधी बोर्ड लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियमों का पालन कराने का निर्देश दिया गया।
जांच के दौरान कुछ खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन संबंधी कमियां पाई गईं। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विशाल कुमार सिंह ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा में कमियां दूर करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण और खाद्य सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *