• Thu. Oct 1st, 2026

Gamhariya : सेवा सेतु अभियान के तहत गम्हरिया में जनता दरबार, 212 शिकायतें मिलीं

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2026
crescent ad
गम्हरिया। सेवा समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में कुल 212 शिकायतें एवं जनसमस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें आदित्यपुर नगर निगम से जुड़ी 87 शिकायतों का समाधान मौके पर ही महापौर संजय सरदार ने किया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई, बिजली तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याएं उठाईं।
महापौर संजय सरदार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने बताया कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य आम जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना है।मौके पर कार्यक्रम प्रभारी देवेश महापात्रा, जिला उपाध्यक्ष रितिका मुखी, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *