• Thu. Oct 1st, 2026

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों जोरो पर, एसडीओ ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Oct 1, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपर: आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के नेतृत्व में शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, अंचल अधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी अवधेश कुमार , नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का आग्रह किया।

 

एसडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों के समन्वय से शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं पूजा समितियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *