
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलायडीह शीतला मंदिर के समीप हुई 27 वर्षीय जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की हत्या का खुलासा महज 24 घंटे के भीतर कर दिया।
पुलिस ने मामले में प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर एसडीपीओ शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।
हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश हत्या का मुख्य कारण सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है, जबकि मृतक के विरुद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज रहे हैं। शनिवार दोपहर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।मामले के सफल उद्भेदन में पुलिस
इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, हीरालाल कुमार, विश्वाजीत कुमार तिवारी और विक्रमादित्य पांडेय के अलावा हवलदार अजय सिंह, आरक्षी राघवेन्द्र कुमार, दीपक कुमार और संजय कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
