
सरायकेला – भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला जिला कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया।
इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावाँ, चाईबासा एवं चक्रधरपुर जिलों के जिला पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों तथा मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद जी ने आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना, शक्ति केंद्र तथा बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ता-आधारित संगठन विस्तार के विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पार्टी की बैठक, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह, रमेश हंसदा, जिला अध्यक्ष श्री हरेकृष्ण प्रधान, चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरुचरण नायक, जिला महामंत्री श्री राकेश मिश्रा एवं श्री भूषण मुर्मू सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
