
आदित्यपुर। आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने 395.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना में हो रही देरी और पुराने जलापूर्ति सिस्टम के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए विभागीय जांच की मांग की है।
समिति अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में शुरू हुई योजना को 2021 तक पूरा होना था, लेकिन आठ वर्ष बाद भी लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में 31 जुलाई से 30 एमएलडी प्लांट से जलापूर्ति शुरू करने का दावा किया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण कार्य अब भी अधूरे बताए जा रहे हैं।
पुरेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि 31 जुलाई तक आदित्यपुर-2 के सभी घरों में नल से जल नहीं पहुंचा तो 2 अगस्त से मौन जुलूस के साथ चरणबद्ध जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
समिति ने पुराने 22 एमएलडी सीतारामपुर जलापूर्ति प्लांट के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य की भी जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति, पाइपलाइन मरम्मत और लीकेज नियंत्रण में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ है।
समिति ने मेंटेनेंस मद में हुए खर्च, कार्यों के भौतिक सत्यापन तथा जल शुद्धिकरण प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। प्रेस वार्ता में युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, देवप्रकाश देवता, सत्येंद्र प्रभात, यदुनंदन राम, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, सिमरन मेहरा सहित अन्य लोग उपस्थित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
