
आदित्यपुर । आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार तथा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, सभी मंडलों के अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों, मंडल प्रवासी प्रभारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों और पार्टी की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
*झारखंड में अराजकता का माहौल : आदित्य साहू*
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में चारों ओर अराजकता का माहौल है। उन्होंने कांग्रेस पर भी देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलेगा। गम्हरिया थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा जोरदार आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़िता के साथ हर कदम पर मजबूती से खड़ी है।
*सीएनटी एक्ट को लेकर सरकार पर अर्जुन मुंडा का हमला*
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएनटी एक्ट के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि इस एक्ट का ड्राफ्ट मथुरा महतो ने तैयार किया था और उस समय हेमंत सोरेन वित्त मंत्री थे। उन्होंने कहा कि सीएनटी एक्ट को लेकर राज्य में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसके कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान झामुमो सरकार सीएनटी एक्ट के प्रावधानों को बिना सीधे लागू किए अप्रत्यक्ष रूप से लागू कर रही है।
*सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाएं : चंपाई सोरेन*
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों और जनविरोधी कार्यों को जनता के बीच उजागर करने की जरूरत है, ताकि सरकार की वास्तविक स्थिति लोगों तक पहुंच सके। वहीं, जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और सरकार के खिलाफ जनसमर्थन तैयार करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, पूर्व उपमहापौर अमित सिंह, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, भूषण मुर्मू, सारथी महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेलाल महतो, खगेंद्र महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, विजय महतो, रितिका मुखी, रूपेश वर्मा, ललन शुक्ला, मनोज महतो, अमृतेश अमर, सतीश शर्मा, सावित्री बानरा, शंभु मंडल, कृष्णा प्रधान, अजय पासवान, महेश कुंडू, कुमुद रंजन, मधु गोराई, देवेश महापात्रा, मनोहर दास, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, राजा सिंहदेव, राकेश सिंह, मनोज तिवारी, शैलेश शर्मा, विनय कंचन, आकाश रंजन, ईश्वर महतो, चंदन वर्मा, सरायकेला नगर अध्यक्ष बीजू दत्त, आदित्यपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, अभिषेक, विशाल, किशन प्रधान, अमरेश गोस्वामी, सुमन मुखर्जी, पंकज सिंह, माइकल महतो एवं बीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
