• Sat. Oct 31st, 2026

कुल्टी – कुल्टी ब्लांक कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथी मनाई गई ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: कुल्टी ब्लांक कांग्रेस की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथी मनाई गई । इस दौरान कुल्टी के न्यू कॉलोनी और एलसी मोड़ पर स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और उन्की याद में दो मिनट का मोह रखा गया। जब कि बराकर में बसस्टेंड स्थित इंटक के कार्यालय से बाबू बनर्जी के नेतृत्व में बराकर रेलवे-स्टेशन तक रैली निकाली गई और स्टेशन परिसर में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कियागया ।

इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी अनुशासित शासन चलाने के कारण, उन्हे आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता हैं । उन्होंनें कहा कि इन्दिरा गांधी के काय॔काल में कोयला खदान और इस्पात कारखाने का राष्ट्रीयकरण किया गया । शिलान्यास और कोयलांचल के लोगों की बड़ी सौगात दी गई। राष्ट्रीयकरण के पूर्व कोयला खदान स्टील प्लांट में कार्यरत मजदूरों का शोषण किया जाता था ।

इस अवसर पर कांग्रेस के इम्तियाज खान, सलाहुद्दीन, वसिम फिरोज, हसन ईमाम खान, सिराज खान समेत कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *