• Thu. Feb 19th, 2026

कान्यकुंज ब्राह्मण विकास सेवा महासमिति का वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 27, 2026

 

बोकारो थर्मल

कान्यकुंज ब्राह्मण विकास सेवा महासमिति की ओर से जारंगडीह स्थित बनसो मंदिर मे ऐतिहासिक वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विजय कुमार पांडेय एवं संचालन सतेंद्र पांडेय ने किया।

जिसमें बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह, डुमरी (पूर्वांचल) प्रखंड के ब्राह्मण शामिल हुए। सर्व प्रथम भगवान परशुराम को धुप दीप व मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। तातपश्चात बाहर से आए अतिथियों को पगड़ी पहना कर एवं सभी को माला पहना कर स्वागत किया गया। जिसके बाद वक्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा सर्वण समाज को यूजीसी एक्ट के माध्यम से भयभीत करने की जो कोशिश की जा रहीं। उसके प्रति जम कर नारे बाजी की गई। और ब्राह्मणों को 25 प्रतिशत आरक्षण देने का मांग किया गया।

वहीं संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि अपना बैनर अपना नारा लेकिन एक हो मंच हमारा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को एक सूत्र में बांधने का सक्रिय प्रयास चल रहा है जल्द ही संयुक्त मंच पर बिहार झारखंड का एकीकृत कार्यक्रम बोकारो जिला में आयोजित होगा। सभी ने उनके इस प्रयास की सराहना किया।

साथ ही उन्हें इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने की बात कहे। यहां मुख्य रूप से संपूर्ण ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, केंद्रीय मिडिया प्रभारी अनिल कुमार पाठक, विनोद पांडेय,

आचार्य दिवाकर पांडेय, सुभाष कुमार पांडेय, विद्या नंद पांडेय, राजेश पांडेय, जयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय, राम किंकर पांडेय, रंजन कुमार त्रिपाठी, सुखदेव पांडेय, प्रकाश पांडेय, महेश्वर मिश्र, नंद किशोर पांडेय, भरत पांडेय, सूरज कुमार सिंह, राजेन्द्र पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय आदि की उपस्थिति रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *