• Thu. Oct 8th, 2026

Seraikela : अवैध पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान, 22 भारी वाहनों पर ₹1.44 लाख का जुर्माना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। सरायकेला-खरसावाँ जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से पार्क किए गए भारी वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा समेत विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से खड़े कुल 22 भारी वाहनों को चिन्हित किया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने कुल ₹1,44,950 का जुर्माना लगाया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सड़कों और किनारों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होता है तथा दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। विशेष रूप से रात्रि के समय सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अन्य वाहन चालकों के लिए गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *