• Mon. Jun 15th, 2026

Adityapur : पत्रकार पर हमले के बाद पत्रकारों में नाराजगी, केपी सोरेन ने दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 15, 2026
crescent ad
गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में पत्रकार सुनील गुप्ता एवं उनके पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता पर हुए कथित हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को झामुमो के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों पर हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।
केपी सोरेन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ वन विभाग की जमीन पर संचालित कथित अवैध खटाल से जुड़ी है।
इस मामले में कुछ लोगों पर हमले के आरोप लगाए गए हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वन भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो संबंधित विभागों ने अब तक क्या कार्रवाई की।
सोरेन ने कहा कि वे जल्द ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा अवैध कब्जा हटाने की मांग करेंगे। इधर घटना को लेकर पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश है।
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की रणनीति तैयार कर रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *