• Wed. Oct 21st, 2026

सरायकेला : आदित्यपुर खाऊ गली में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन घायल, दुकान संचालक समेत तीन हिरासत में ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 21, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : वेज रोल के ऑर्डर को लेकर हुआ था विवाद, दुर्गा पूजा पंडाल में लाइटिंग का काम करने आए थे युवक, TMH में चल रहा घायलों का इलाज, SDPO ने मौके पर पहुंच कर संभाली स्थिति*

सरायकेला-खरसावां जिले मंगलवार देर रात आदित्यपुर के आयड़ा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वेज रोल को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना रात करीब 1:00 बजे की है। मानगो निवासी शेखर तिर्की आदित्यपुर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लाइटिंग का काम करने आया था। रात में वह अपने साथी गोलू के साथ आयड़ा गेट स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर वेज रोल खाने पहुंचा। ऑर्डर को लेकर दुकानदार और शेखर के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 

विवाद बढ़ता देख शेखर और गोलू ने फोन कर पूजा समिति के सदस्यों को बुला लिया। सूचना पर समिति सदस्य सन्नी मौके पर पहुंचा, लेकिन दुकानदार और उसके स्टाफ ने उस पर भी हमला कर चाकू घोंप दिया। बीच-बचाव करने आए सागर झा और अरुण पांडे पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है।

 

सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रहे सरायकेला SDPO अभिनव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 

SDPO अभिनव भारद्वाज ने बताया कि मामूली विवाद में हिंसक झड़प हुई है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *