• Sun. Jun 14th, 2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 52 यूनिट रक्त संग्रह

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

निरसा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था मुस्कान एक प्रयास एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में निरसा स्थित पंजाबी मिलन गुरुद्वारा प्रांगण में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एसजेएस हॉस्पिटल की टीम द्वारा कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ नीलेश्वर महतो उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

 

इस अवसर पर मुस्कान एक प्रयास की केंद्रीय सचिव श्वेता किन्नर, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मंजीत सिंह, पतंजलि के मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, मुस्कान एक प्रयास के संरक्षक अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, संस्थापक सदस्य अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम, श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह, धनबाद सांसद प्रतिनिधि बॉबी पांडे, पतंजलि के जिला प्रभारी रविंद्र प्रधान, पतंजलि परिवार के राज्य मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार बिल्लू, मधु सिंह, संजय चौहान, प्रकाश यादव, जिला परिषद सदस्य दीपाली रविदास, मानवाधिकार संगठन के सदस्य सागर ठाकुर, तपेश्वर चौहान, गीता सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपा दास, निरंजन गोप, सुशील सिंह, प्राण गोप, विजय विशाल, पंकज दारुक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

मुस्कान एक प्रयास की संस्थापक ललिता चौहान ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता, यह केवल एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है। रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहेगा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद की जान न जाए।

 

वहीं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मंजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान और गुप्त दान है। रक्तदाता को यह भी नहीं पता होता कि उसका रक्त किस जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मुस्कान एक प्रयास के साथ मिलकर ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे।

 

शिविर को सफल बनाने में एसजेएस हॉस्पिटल की टीम ने सुदीप पांडे के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आशुतोष झा ने मुस्कान एक प्रयास एवं भारत स्वाभिमान न्यास की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने मुस्कान एक प्रयास तथा भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *