• Wed. Oct 21st, 2026

Adityapur : रायडीह बस्ती में रोज बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल, कहीं पानी की बर्बादी, तो कहीं बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 21, 2026
crescent ad
आदित्यपुर।   आदित्यपुर की रायडीह बस्ती में पेयजल की बर्बादी का गंभीर मामला सामने आ रहा है। यहां रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस पहल होती नजर नहीं आ रही है।
एक ओर पानी सड़कों और नालियों में बह रहा है, वहीं दूसरी ओर कई घरों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति ने जलापूर्ति व्यवस्था और उसकी निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आदित्यपुर नगर निगम कहां है। नगर निगम स्थानीय स्तर पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए न तो संबंधित पाइप को बंद करने की प्रभावी पहल हो रही है और न ही इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई दिखाई दे रही है।
सवाल यह है कि जब हजारों लीटर पानी रोज यूं ही बर्बाद हो रहा है, तो जिम्मेदार विभाग इसकी सुध क्यों नहीं ले रहा है? बढ़ती जल समस्या के बीच पानी की इस तरह बर्बादी लोगों के लिए चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर पानी की बर्बादी रोकने तथा सभी घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *