• Thu. May 28th, 2026

Adityapur : परिमल की ओर से 31 मई को सजेगी गीतों भरी शाम, कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर की सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “परिमल” की ओर से 31 मई 2026 को प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले की स्मृति में “गीतों भरी शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस सांस्कृतिक संध्या में शहर के कई चर्चित एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को भावविभोर करेंगे। संस्था से जुड़े सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू ठाकुर, विश्वजीत मजुमदार और गोपाल झा ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत करने के साथ लोगों को आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती एकाकी जीवनशैली के बीच इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-7 में शाम 5 बजे से शुरू होगा। इसमें शहर के कई प्रतिभाशाली कलाकार गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। संस्था ने क्षेत्र के संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *