• Thu. May 28th, 2026

Adityapur : दिंदली बस्ती एमआईजी 1/12 में नए एसी में धमाके से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  दिंदली बस्ती स्थित एमआईजी 1/12 में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली विभाग में कार्यरत संजय सिंह के घर में हाल ही में लगाए गए एयर कंडीशनर में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके बाद पूरे कमरे में आग फैल गई। आग लगने से घर में रखा करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताया गया कि संजय सिंह ने कुछ सप्ताह पहले नया एसी खरीदा था और 27 मई को उसे घर में लगाया गया था। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एसी अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाके के बाद कमरे में आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आ गए।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन धमाके की आवाज सुनते ही सभी तुरंत बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
नए एसी में हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार ने घटना से भारी आर्थिक नुकसान होने की बात कही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *