
आदित्यपुर थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त एजाज अनवर एवं मेयर संजय सरदार उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि क्षेत्र के दो लाइसेंसी अखाड़ों में से केवल आदित्यपुर बस्ती पुराना अखाड़ा ही जुलूस निकालेगा, जबकि शहीद इस्लाम अखाड़ा इस वर्ष जुलूस में शामिल नहीं होगा।
जुलूस निर्धारित मार्ग से शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक निकाला जाएगा। नगर निगम की ओर से जुलूस मार्ग में सफाई, पेयजल एवं खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का आश्वासन दिया गया। इस बार जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित नहीं होगी।
मेयर संजय सरदार ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की, वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मोहर्रम को सादगी से मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सभी से प्रशासन को सहयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर रविंद्र नाथ चौबे, ओम प्रकाश, जगदीश नारायण चौबे, नथुनी सिंह, जे ई अजय कुमार वर्मा, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, मोहर्रम अंसारी, कृष्ण गोपाल पिंटू, मनोज पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, इमरान अंसारी, मोहम्मद उद्दीन, बाबू तांती, दुर्गा दास एवं गंणमान्य लोग आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
