• Sat. Nov 21st, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत विद्यालयों में स्वच्छता एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Nov 21, 2026
crescent ad

 

 

चित्रकला, निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित…

 

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा झारखंड की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता एवं झारखंड की सांस्कृतिक विरासत विषय पर आधारित चित्रकला, निबंध, भाषण, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की सहभागिता से स्वच्छता संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली गई तथा बाल सभा का आयोजन किया गया।

 

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में उनकी सहभागिता बढ़ाने तथा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *