• Sun. Jun 21st, 2026

गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संगठन विस्तार बैठक संपन्न

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 21, 2026
crescent ad
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में संगठन विस्तार एवं प्रखंड कमेटी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, नए पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बेलस तिर्की ने संगठन को जिला, प्रखंड, पंचायत एवं नगर स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही।
प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता देबू चटर्जी ने गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
वहीं कोल्हान महासचिव (इंटक) राणा सिंह ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संगठन विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की योजना साझा की।
बैठक में नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता साहब प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार विभाग वैध संजय कुमार, कमल नयन, रिजवान खान, दिवाकर झा एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *