• Thu. Sep 3rd, 2026

Adityapur : मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक राहगीर को टक्कर मार गिरा, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई कर फरार हो रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना जुडियो मॉल के समीप की है, जहां बाइक से भाग रहे युवक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक स्वयं भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH05BQ-8893 पर सवार युवक श्रीडुंगरी क्षेत्र के पास एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार हो रहा था। इसी दौरान जुडियो मॉल के समीप उसने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में राहगीर और आरोपी युवक दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पकड़ा गया युवक नशे का आदी बताया जाता है और घटना के समय भी कथित रूप से नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल आदित्यपुर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल छिनतई समेत पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस बाइक को भी जब्त कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *