
जमशेदपुर। जमशेदपुर वासियों की दीपावली की खुशियों को दोगुना करने एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आगामी 26, 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का विमोचन आज चैंबर सभागार में किया गया।मेला का आयोजन बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन सभागार में किया जाएगा। मेला सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:30 बजे तक चलेगा मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। आयोजन में निरंतरता के कारण यह मेला नगर वासियों की विशेष पसंद बन चुका है। मेले में इस बार भ्रमण करने वाले लोगों के लिए एक लकी ड्रा कूपन भी रखा गया है जो भी मेले में आएगा उसे एक लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा। इसका ड्रॉ समापन समारोह में किया जाएगा एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर शहरवासियों को खरीदारी के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उद्यमियों और महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने शहरवासियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का भी अवसर है। ट्रेड फेयर के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही, लोगों को त्योहार की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प उपलब्ध होंगे। चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और शहर में दीपावली के उत्साह को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से ट्रेड फेयर में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। चैंबर के सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि दीपावली ट्रेड फेयर महिला उद्यमियों एवं छोटे कारोबारियों के लिए अपने उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और उद्यमशीलता को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष, टैक्स एंड फाइनेंस, राजीव अग्रवाल,उपाध्यक्ष, इंडस्ट्री, हर्ष बाकरेवाल,सचिव विनोद शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक सुमन नागेलिया विशेष रूप से उपस्थित थी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को आयोजित दीपावली ट्रेड फेयर में पहुंचकर खरीदारी का आनंद लें तथा महिला उद्यमियों एवं स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करें।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
