• Thu. Sep 3rd, 2026

Adityapur : गैस एजेंसी संचालक दंपती से मारपीट का आरोप,थाना में शिकायत,मेयर पर लगे गंभीर आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित धीरजगंजा में एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके पति के साथ मारपीट करने तथा गैस सिलेंडर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता जोबा हेम्ब्रम ने दिए आवेदन में बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे कार्तिक सरदार, बबलू सरदार, गौतम गोराई, बबलू कालिंदी, मनोज सरदार और महेश महतो उनके घर पहुंचे।
आरोप है कि सभी लोग घर से गैस सिलेंडर ले जाने लगे। विरोध करने पर उनके पति विकास चंद्र गुप्ता के साथ लात-घूंसों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। महिला का आरोप है
कि पति को बचाने पहुंचने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। आवेदन में कहा गया है कि घटना के दौरान कुछ आरोपित बिना मेयर की अनुमति गैस एजेंसी संचालित करने की बात कह रहे थे।
पीड़िता ने बताया कि उनके पति ने 4.90 लाख रुपये निवेश कर गैस कारोबार शुरू किया था और घटना वाले दिन ही काम का पहला दिन था। मामले में कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *