
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में मंगलवार से भक्तिभाव से पांच दिवसीय मां मनसा पूजा का आयोजन हो रहा है. पूजा कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर को घटवारी कार्यक्रम हुआ. इसके तहत पूजा अर्चना कर जलाशय से कलश लाकर माता के मंदिर में स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई. अगले दिन 21 अक्टूबर बुधवार को माता के मंडप में पूजा अर्चना के बाद बलि पूजन किया गया. इस दौरान माता के भक्तों और श्रद्धालुओं ने मन्नत के अनुसार बलि पूजन कर अपने व परिवार की सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना की. पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया जबकि गुरुवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओड़िसा बालेश्वर की प्रसिद्ध नाट्य मंडली पंचशखा गणनाट्य द्वारा अधा रोहीगला प्रेमो कहानी नामक ओड़िया नाटक का भावपूर्ण मंचन किया गया. सामाजिक व्यवस्था पर आधारित नाटक मंचन के दौरान कलाकारों ने दर्शकों को खूब हंसाया व रुलाया. अपने बेहतर अभिनय से सभी कलाकारों ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी. नाटक मंचन के दौरान कलाकारो ने वर्त्तमान सामाजिक पहलुओ पर आधारित जीवन व्यवस्था को जीवंत रुप देने का काम किया. नाटक से पूर्व कलाकारो ने मेलोडी कार्यक्रम के तहत नृत्य संगीत पेश कर सबका मन मोह लिया. नाटक में सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया व रुलाया. इससे पूर्व ओड़िया नाटक मंचन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन देउरी जहरलाल प्रधान,समाजसेवी राधेश्याम मंडल,ग्राम प्रधान अर्जुन प्रधान व राजेन्द्र प्रधान ने फीता काटकर किया. संबोधित करते हुए समाजसेवी राधेश्याम मंडल ने कहा कि ओड़िया भाषा संस्कृति के विकास व संरक्षण में ओड़िया नाटक का मंचन कारगर साबित होगा. उन्होंने ओड़िया भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी लोगो को आगे बढ़ते हुए एकजुट होने की अपील की. नाट्य कला को आगे ले जाने के लिए कलाकारों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि इसके संरक्षण के लिए स्थानीय कलाकारो को हरसंभव सहयोग किया जाएगा. मौके पर समस्त ग्रामवासी व दर्शक उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
