• Wed. Jun 10th, 2026

आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर में 11वीं कक्षा के छात्र को कुचला, मौत के बाद परिजनों का थाने में प्रदर्शन, न्याय की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रेलवे अंडर ब्रिज के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कॉपरेटिव कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र कन्हाई दास की मौत हो गई। मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती का निवासी था। जानकारी के अनुसार, कन्हाई दास सुबह करीब 10 बजे स्कूटी से दवा लेने जा रहा था।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्र ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग आदित्यपुर थाना पहुंचे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *