• Wed. Jun 10th, 2026

Adityapur : दीन्दली बस्ती मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक चड़क मेला मे रजनी फोड़ा बना मुख्य आकर्षण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर स्थित दीन्दली बस्ती में प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक चड़क मेला सोमवार से शुरू हो गया। मंगलवार को आयोजित चड़क पूजा के दौरान रजनी फोड़ा कार्यक्रम श्रद्धालुओं और दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
पूजा अनुष्ठान के दौरान पारंपरिक बलि प्रथा का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।रात्रि में पारंपरिक छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
दीन्दली शिव पूजा कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस चड़क पूजा एवं मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कमेटी के सदस्यों के अनुसार दीन्दली में चड़क पूजा की परंपरा वर्ष 1818 से चली आ रही है।
दो शताब्दियों से अधिक पुरानी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आज भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। मेले के दौरान पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिल रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *