
Adityapur : आदित्यपुर माझीटोला स्थित एकता कॉलोनी (अंबेडकर नगर) में जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। करीब साढ़े पांच कट्ठा भूमि के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है।
मामले में एक पक्ष ने कुछ लोगों पर बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित दिलीप कुमार एवं उनके परिजनों का कहना है कि उक्त भूमि उनकी मां राधा देवी द्वारा वर्ष 1995 में खरीदी गई थी और तब से परिवार का उस पर कब्जा है। परिवार के अनुसार, जमीन के एक हिस्से में उनके रिश्तेदार निवास करते हैं, जबकि शेष भूखंड खाली है।
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उक्त खाली जमीन पर अवैध रूप से दावा कर निर्माण सामग्री गिराई जा रही है। और बाउंड्री वॉल किया जा रहा है. दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि बार-बार विरोध करने पर उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की शिकायत स्थानीय थाना सहित अन्य अधिकारियों को दी गई है,
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने अनुमंडल दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को लिखित आवेदन सौंपकर क्षेत्र में धारा 144 लागू करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही राज्य सरकार और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की अपील की गई है।
प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और दोनों पक्षों के दावों की सत्यता की पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
