
सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल धातकीडीह गांव के
फुटबॉल के रोमांच के साथ सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक रंग का संगम एक बार फिर चांडिल के धातकीडीह में देखने को मिलेगा। धातकीडीह फुटबॉल मैदान में 6 और 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा।

दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर रविवार को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में समाजसेवी देवराज महतो ने बताया कि 6 अक्टूबर को हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर एचएलएम ट्रॉफी का शुभारंभ होगा। पहले दिन फुटबॉल के रोमांचक मुकाबलों के साथ मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय परामर्श की सुविधा मिलेगी।

वहीं 7 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं और खेल प्रेमियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें झारखंड के चर्चित गायक नितीश कश्यप अपनी प्रस्तुति देंगे।
देवराज महतो ने कहा कि खेल के साथ झारखंडी संस्कृति और मनोरंजन का भी संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन समिति ने बताया कि एचएलएम ट्रॉफी का उद्देश्य केवल फुटबॉल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
देवराज महतो ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम लोगों से दोनों दिन धातकीडीह फुटबॉल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
