• Tue. May 19th, 2026

Adityapur : कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। इंडियन वेलफेयर सोसायटी के द्वारा लिंडे फाऊँडेशन के सहयोग से आदित्यपुर-02 स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में संचालित एक वर्षीय कौशल विकास कार्यक्रम संपन्न हुआ. तत्पश्चात प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.
सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सोनी द्वारा छात्राओं को व्यावसायिक स्तर पर तैयार होने वाले कई हुनर सिखाया गया. इसके तहत छात्राओं को महिलाओं और बच्चों के आधुनिक व पारंपरिक परिधान, आकर्षक लेडीज हैंडबैग और पर्स तथा बाजार में मांग वाले सॉफ्ट टॉयज जैसे टेडी बियर आदि बनाने का तरीका सिखाया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई.
प्रमाण पत्र का वितरण लिंडे इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक पॉल, प्रशेनजीत, संजीव कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन सुशाना सुरीन, प्रशिक्षक सोनी और संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रश्मि प्रधान, गीता कुमारी, प्रियंका मंडल, शीतल पूर्ति आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *