
हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) ने सीएसआर (CSR) के तहत आयोजित किया भव्य वितरण समारोह।जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर, इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल और फोल्डेबल वॉकर का हुआ वितरण।

सिंदरी/धनबाद:दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (HURL) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत एक भव्य निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो एवं सिंदरी के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो उपस्थित रहे।समारोह के दौरान दोनों जनप्रतिधियों ने अपने हाथों से क्षेत्र के जरूरतमंद दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण सौंपे।
वितरित किए गए उपकरणों में मुख्य रूप से आधुनिक व्हीलचेयर, बैटरी चालित इलेक्ट्रिक विकलांग तिपहिया साइकिल, फोल्डेबल वॉकर और अन्य आवश्यक सामग्रियां शामिल थीं। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए हर्ल (HURL) प्रबंधन की प्रशंसा की।सिंदरी विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने कहा कि ये सहायक उपकरण दिव्यांग भाइयों और बहनों के दैनिक जीवन को आसान बनाएंगे और उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।कार्यक्रम में हर्ल के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण व लाभार्थी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
