• Tue. May 19th, 2026

Adityapur : रांची राज्य स्तरीय प्रदर्शन को लेकर एसयूसीआई का संघर्ष कोष संग्रह अभियान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी की ओर से आदित्यपुर-2 रोड नंबर-4 में आगामी मई माह में रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन को लेकर संघर्ष कोष संग्रह अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व राज्य कमेटी सदस्य कामरेड लिली दास ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने आम लोगों से संघर्ष कोष में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु देव गिरी, मौसमी मित्रा, सुशांत सरकार, सूरज प्रधान, लकीकांत पातर, संतोष कुमार एवं आशीष कुमार धर सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। प्रेस प्रभारी विष्णु देव गिरी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *