• Wed. Jul 1st, 2026

Adityapur : हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर हरिओम नगर पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार हत्याकांड में मृत करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित उनके आवास पहुंचा।
पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया। हिमांशु सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य उनके आवास पहुंचे।
सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन भी हरिओम नगर पहुंचे।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत हिमांशु सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
माता-पिता समेत अन्य स्वजन गहरे सदमे में नजर आए। घर का माहौल अत्यंत भावुक हो गया और मौजूद लोगों को परिजनों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार पार्वती घाट में विधि विधान के साथ की गई।उधर, अंतिम दर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *