• Sat. Oct 24th, 2026

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने निकाली टोटो जागरूकता रैली: पोलियो उन्मूलन के प्रति लोगों को किया सचेत

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

 

धनबाद: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा शहर में एक विशेष पोलियो जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टोटो (ई-रिक्शा) के माध्यम से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पोलियो खुराक के महत्व और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सचिव रागवरिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही भारत से पोलियो के मामले लगभग शून्य हो चुके हैं, लेकिन वायरस का खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में देश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

उन्होंने आम जनता और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलिया की खुराक दिलाना सुनिश्चित करें। यदि बच्चे को पहले भी खुराक दी जा चुकी है, तब भी दोबारा पोलियो ड्रॉप पिलाने से कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि यह सुरक्षा चक्र को और मजबूत करता है। निर्धारित पोलियो दिवस पर अभिभावक अपने बच्चों को पोलिया बूथ तक अवश्य लेकर जाएं और “दो बूंद जिंदगी की” जरूर पिलाएं। रोटरी क्लब का यह संकल्प है कि पोलियो के प्रति समाज में शत-प्रतिशत जागरूकता बनी रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *