• Mon. Jul 20th, 2026

Adityapur : चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा स्व. विद्याशरण वर्मा की स्मृति में रक्तदान शिविर, हर तीन माह पर शिविर लगाने का संकल्प

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, आदित्यपुर की ओर से स्वर्गीय विद्याशरण वर्मा की पुण्य स्मृति में जमशेदपुर ब्लड सेंटर,में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के सदस्यों एवं रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आयोजन में टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि स्व. वर्मा की स्मृति में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि समिति सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत प्रतिवर्ष दो बार रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है। रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अब समिति हर तीन माह पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। शिविर को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, सचिव मनोज सिंह ‘पप्पू’, अमरेंद्र सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *