• Tue. Nov 10th, 2026

आदित्यपुर। छठ से पूर्व सभी 35 वार्डों में सफाई और खरकाई नदी किनारे जमा कचरा हटाने की मांग,दो माह में कचरा निष्पादन का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो होगी कानूनी कार्रवाई : ओम प्रकाश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आगामी 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाले छठ महापर्व को लेकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
इस संबंध में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने निगम के सभी 35 वार्डों में सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने तथा वार्ड संख्या 28 में खरकाई नदी किनारे महीनों से जमा सैकड़ों टन कचरे को हटाकर पथ संख्या 7 स्थित नदी छठ घाट तक सुगम रास्ता बनाने की मांग की।
साथ ही दो माह के भीतर कचरा निष्पादन एवं रीसाइक्लिंग की स्थायी व्यवस्था करने पर जोर दिया। ऐसा नहीं होने पर एनजीटी के प्रावधानों के तहत जनहित में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपायुक्त ने छठ व्रतियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए नगर निगम को घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने बताया कि घाटों की सफाई एवं पथ प्रकाश की व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा, झामुमो नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान एवं अधिवक्ता रिंकू सिन्हा शामिल थीं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

आदित्यपुर। 500 छठ व्रतियों के बीच पार्षद बिजेश सिंह टोंडी ने बांटी पूजन सामग्री, सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, एक दशक से लगातार निभा रहे सेवा की परंपरा, गेहूं, गुड़, सूप और नारियल देकर व्रतियों की बढ़ाई खुशियां
छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, सतीश शर्मा, कचरे का उठाव करने के बजाय मिट्टी डालकर छिपाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं
आदित्यपुर। खरकई नदी किनारे कचरा फेंके जाने पर अभय झा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,दो दिनों में कचरा नहीं हटने पर नगर निगम कार्यालय में कचरा डंप करने की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed